Saturday, Feb 06th

Last update12:34:40 AM GMT

Headlines:
गोदावरी में नाव पलटी, 16 मरे
You are here: International

International

62 वर्ष बाद दक्षिण अफ्रीका में विसर्जित हुईं गांधीजी की अस्थियां

महात्मा गांधी की हत्या के बाद पारिवारिक मित्र द्वारा संरक्षित कर रखी गई उनकी अस्थियों को 62 वर्ष बाद शनिवार को आखिरकार दक्षिण अफ्रीका के तट पर हिन्द महासागर में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन के कार्यक्रम की अगुवाई करने वाली महत्मा गांधी  की पौत्री इला गांधी ने कहा, इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिन्द महासागर को पवित्र कार्यक्रम के लिए चुना गया क्योंकि यह दोनों देशों को जोड़ता है। गांधीजी ने दोनों देशों पर व्यापक प्रभाव डाला था।

इला ने कहा कि 30 जनवरी का दिन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया कि यह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है।  महात्मा गांधी की 1948 में हत्या के बाद उनकी अस्थियों को परिजनों, मित्रों एवं अनुयायियों को वितरित किया गया था। मौजूदा अस्थियों को महात्मा गांधी के एक पारिवारिक मित्र को सौंपा गया था जो उनके अंतिम संस्कार के बाद इसे दक्षिण अफ्रीका ले आया  था और तब से वह उसके पास सुरक्षित रखी थीं। स्थानीय कारोबारी और गांधीवादी छगन छोटू ठाकुर भोला (85) ने बताया कि वह  गांधी की अस्थिकलश को किस तरह मुंबई से दक्षिण अफ्रीका लाए थे।

फिर दो भारतीयों पर हुआ हमला

ठगों के एक समूह ने दो भारतीय स्टूडेंट्स पर सोमवार रात धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
 एशियाई मूल के सात-आठ ठगों को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है।  आरोपियों ने सेंट्रेल मेलबर्न में सोमवार रात 10.20 पर भारतीय छात्रों को गाली बकी, भद्दे टिप्पणियां की और एक स्टूडेंट को लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इस पूरे हमले में 18 साल का भारतीय छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया, उसके कान पर धारदार हथियार से वार किया गया जिसके चलते गहरी चोट आई है।

Read more...

केमिकल अली को फांसी पर लटकाया

बगदाद। इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई और करीबी सहयोगी रहे अली हसन अल माजिद को सोमवार को  फांसी दे दी गई। इराकी सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। माजिद को हजारों कुर्दो की हत्या के अपराध में फांसी दी गई है। केमिकल अली को चार बार मौत की सजा सुनाई जा चुकी थी। कुर्द समुदाय के खिलाफ खतरनाक रसायनों के प्रयोग के कारण माजिद को .केमिकल अली. के रूप में कुख्याति मिली थी। केमिकल अली को वर्ष 2003 में सद्दाम सरकार के खिलाफ चलाए गए अमरीकी सैन्य अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Read more...

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आज

श्रीलंका में मंगलवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के दौरान विपक्ष ने हिंसा और धांधली की आशंका जताई है।  श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मंगलवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रचार समाप्त हो गया है।एक वेबसाइट पर आज जारी रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल शरत फोंसेका  की अगुवाई वाला विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव में पराजित होने की स्थिति में पश्चिमी देशों के सहयोग से व्यापक प्रदर्शन करने  की तैयारी में अभी से जुट गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार विपक्ष ईरान में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गत वर्ष हुए व्यापक  प्रदर्शनों को श्रीलंका में भी दोहराने की कोशिश में है।

Read more...

हैती पीड़ितों से मिले थरूर

विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने भूकम्प से  हुई तबाही का दंश झेल रहे कैरिबियाई देश हैती का रविवार को दौरा किया।  उन्होंने हैती के राष्ट्रपति रेने गार्सिया प्रेवाल और भारतीय शांतिरक्षक दल के  सदस्यों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि  थरूर कोलम्बिया, पेरू और डॉमिनिकन रिपब्लिक देशों की यात्रा के बाद  हैती पहुंचे थे। थरूर ने हैती में भारतीय समुदाय के लोगों से भी  मुलाकात की।

Read more...

More Articles...

  • अब सूडान के राष्ट्रपति पर जूता

Page 1 of 2

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  Next 
  •  End 
  • »