भारत में जितनी तेजी से आबादी बढ़ रही है लगभग उतनी ही तेजी से डायबटीज ( Diabetes) की बीमारी अपना जाल भारत में फैलाती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार भारत की विशाल आबादी को देखते हुए आने वाले समय में इस बीमारी की संख्या बढ़ना चिंता का असली कारण है। लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि ये बीमारी न केवल बूढे लोगों को हो रही है बल्कि अब इसकी चपेट में युवा वर्ग भी धीरे-धीरे आ रहा है।
health
एनीमिया(Anemia) की शिकार होती महिलाएं
महिलाओं में बढ़ती बीमारियों में एनीमिया बीमारी सबसे तेजी से उभर कर सामने आ रही है। एनीमिया जिसे साधारण भाषा में खून की कमी होना कहा जाता है। विश्व भर में महिलाओं पर हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई की विश्व की लगभग 60% महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन इससे भी डराने वाली बात ये है कि इन 60% महिलाओं के केवल भारत में इनकी गिनती 90% ( प्रतिशत) है।
खतरनाक हो सकता है डिप्रेशन(Depression)
तेजी से भागती दुनिया में हर कोई चाहता है कि वो सबसे आगे दिखे। और सबसे आगे दिखने की इस रेस में अगर कोई पीछे रह जाता है तो कहीं न कहीं वो इस कारण डिप्रेशन में चला जाता है। डिप्रेशन को डॉक्टर मानसिक रोग से जोड़कर भी देखते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि अगर आप तेजी से भागती इस दुनिया के कदम से कदम न मिला पाएं तो आप इस डिप्रेशन में चले जाते हैं डिप्रेशन(Depression) में जाने के और भी बहुत से कारण हो सकते हैं।